सर्वपितृ अमावस्या पर करें तुलसी जी से जुड़ा ये उपाय, पितरों होंगे प्रसन्न बरसेगी श्रीहरि की कृपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- पितृ पक्ष का समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि पर होता है। इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है, जो इस बार 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और दान करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी जी से जुड़े कुछ उपाय भी इसी दिन किए जाते हैं, जिन्हें सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।तुलसी के गमले में बांधें 108 गांठ वाला धागा सर्वपितृ अमावस्या के दिन तुलसी जी से जुड़ा एक खास उपाय किया जाता है। इसके लिए पीले रंग का धागा या लाल कलावा लें और उसमें 108 गांठ लगाएं। इसके बाद इस धागे को तुलसी के गमले में बांध दें। ऐसा करते समय सुख-समृद्धि और पितरों के आशीर्वाद की कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.