नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Sarva pitru amavasya daan list: सर्वपितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को है। इस साल सर्वपितृ अमावस्या पर शनिचरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन उन पितरों या पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पर दान का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में दान को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कहा जाता है कि सर्वपितृ अमावस्या पर किया गया दान सीधे पितरों तक पहुंचता है। इससे उनकी आत्मा तृप्त होती है और पितृ दोष से खत्म होता है, साथ ही जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें सर्वपितृ अमावस्या पर किन चीजों के दान से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अम...