अररिया, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। महान दार्शनिक,शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, मधुरा में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल 1975 को चेन्नई में हुआ था। वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) रहे। उन्होंने भारतीय दर्शन और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे और उनका मानना था कि पुस्तकें विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु का कार्य करती हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. राधाकृष्णन को पुण्यतिथि पर किया नमन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.