रांची, मई 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से सोमवार को बिहार क्लब में सद्भावना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएसपी अमर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में एक ओर जहां प्रशासन की अहम भूमिका होती है वहीं आम जनता का सहयोग भी बहुत मायने रखता है। सर्वधर्म सद्भावना समिति हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। कहा, आदर्श समाज की कल्पना हम तभी कर सकते हैं जब समाज के हर वर्ग में आपसी सौहार्द, एकता एवं भाईचारा कायम रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...