कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। संजय वन स्थित योग केंद्र पर मंगलवार को सर्वधर्म योग संस्थान ने गंगा मेला उत्सव धूमधाम से मनाया। प्रातः संजय वन में योग गुरु विनोद शुक्ला व उनके सभी योग साधकों ने इसे धूमधाम से मनाया। होली के गीत प्रस्तुत किए गए। फूलों से होली खेली गई। एक दूसरे के अबीर, गुलाल लगाया गया l इस उपलक्ष्य में रमाकांत अवस्थी, रामशंकर गुप्ता, जगमोहन साहू, सावित्री गुप्ता, रमेश गुप्ता, राधेलाल साहू, संजीव शुक्ला, संगीता त्रिपाठी, प्रभु यादव, सुधीर विज आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...