सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा गांधी पार्क, युवाओं ने दिया शांति का संदेश
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शांति सेना की ओर से गुरुवार को सिकंदरपुर स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना एवं गांधी विचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक प्रो. सोनू सरकार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और युवाओं ने सत्य, अहिंसा, शांति, न्याय और सर्वधर्म समभाव का संकल्प लिया। इस दौरान सबकी अपनी हो जमीन, सबका आसमान हो, न्याय का विधान हो, सबका हक समान हो गीत के माध्यम से समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रो. सोनू सरकार ने कहा कि गांधीजी का पूरा जीवन शांति सैनिक की मिसाल है। बिहार, नोआखली, कोलकाता और दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव के दौरान उनके शांति प्रयास आज भी प्रासंगिक हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: समाज और परिवार के लिए धरोहर होते हैं वृद्धजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.