नवादा, अप्रैल 1 -- नवादा, नगर संवाददाता पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद और नवादा विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र स्व. अखिलेश कुमार के असामयिक निधन के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए मंगलवार को सर्वधर्म प्रार्थना सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पथरा इंग्लिश स्थित जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज के सभा कक्ष में आयोजित प्रार्थना सभा में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध , जैन सहित सभी धर्मों के धर्मगुरुओं और प्रजापति ब्रह्मकुमारी, कबीरपंथ जैसे कई पंथों के गुरुओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने अपनी अपनी प्रार्थना विधि से स्व. अखिलेश कुमार को ईश्वर के श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। इस अवसर पर हजारों शुभचिंतकों ने अखिलेश कुमार अमर रहे के नारे लगाए और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पूर्व राजबल्लभ प्रसाद और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.