लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सर्वधर्म शांति पाठ करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। सुबह 10:59 बजे सायरन बजते ही पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल की अगुआई में कांग्रेसजनों ने दो मिनट मौन रखकर बापू के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। श्याम किशोर शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी के मूल्यों और आदर्शों की आज पूरी दुनिया में पूजा हो रही है। हालांकि, बड़े दुख की बात है कि मौजूदा सरकार के समर्थन में कुछ ऐसे तत्व हैं जो राष्ट्रपिता की हत्या करने वाली विचारधारा का संरक्षण करते हैं। विचार गोष्ठी व श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, पूर्व मंत्री राज बहादुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश मिश्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.