अल्मोड़ा, मार्च 17 -- जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अब तक समाप्त नहीं होने पर मंगलवार को लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द डीडीए हटाने की मांग की। मंगलवार को साप्ताहिक प्रदर्शन कर सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से बिना सोचे समझे डीडीए को पहाड़ी क्षेत्रों में लागू कर दिया। सरकार की इस गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को भवन बनाने के लिए तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। एक तो लागत अधिक लग रही है। साथ ही कई विभागों के भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम की आय भी डीडीए लगने के बाद से काफी घट गई है। लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द डीडीए हटाने की मांग की। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष, हेम चंद्र तिवारी, आलोक गोयल, भारत रत्न पांडेय, अख्तर हुसैन, चंद्रमण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.