मऊ, मार्च 2 -- घोसी, (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। पेराई सत्र के पहले ही घोसी चीनी मिल बंद होने के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सर्वदलीय किसान महापंचायत के सदस्यों ने चीनी मिल के मुख्य द्वार पर मिल चालू कराने की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान सर्वदलीय किसान महापंचायत के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उधर सर्वदलीय किसान महापंचायत के सदस्यों के आंदोलन की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम घोसी, क्षेत्राधिकारी घोसी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद महापंचायत के सदस्यों ने अपर जिलाधिकारी को 13 सूत्री मांग सौंपा। पत्रक सौंपने के बाद उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद सर्वदलीय किसान महापंचायत के सदस्यों का आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान आंदोलन लोगों ने चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.