आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में रविवार को सर्वजन हिंदू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व को शांति प्रदान करने वाला मानव धर्म का उत्तरदायित्व भारत पर है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्षों के कार्यकाल में उनका प्रभाव और लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। संघ का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना है। जिसके लिए हमें आचरण में राष्ट्रीयता का स्पष्ट परिचय देना होगा। सत्य प्रकाश ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर "पंच परिवर्तन" के तहत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वभाव जागरण जैसे विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.