इटावा औरैया, अगस्त 19 -- इटावा। सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं,किसानों के उत्पीड़न और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक 9 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव ने बताया कि पार्टी ने स्पष्ट किया कि यदि जनहित से जुड़ी इन महत्वपूर्ण मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए,तो पार्टी सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होगी।

किसानों की समस्याएं ज्ञापन में प्रमुखता से उठाई गईं 9 मुख्य मांगें जैसे खाद और बीज की खरीद के लिए अनिवार्य की गई फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया से किसान बेहद प...