जहानाबाद, फरवरी 26 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सर्वजन दवा सेवन अभियान के अंतिम चरण में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय विशेष बूथ कार्यक्रम की शुरुआत हुलासगंज प्रखंड में उत्साहपूर्वक की गई। अभियान के प्रथम दिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमों ने प्रखंड क्षेत्र के कुल 34 स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर बच्चों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा का सेवन कराया। इस दौरान कुल 2564 बच्चों को निर्धारित मात्रा में दवा दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक गंभीर परंतु रोके जाने योग्य बीमारी है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलती है। समय पर दवा सेवन से इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा हर वर्ष सर्वजन दवा सेवन अभिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.