लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, संवाददाता।कैंसर संस्थान परिसर में एक शातिर जालसाज ने कैंसर पीड़ित पिता के इलाज का बहाना बनाकर सर्राफ को अस्पताल बुलाकर साढ़े 14 लाख रुपए की चांदी की ठगी की। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामले की एफआईआर दर्ज करवाई है।सुनील रस्तोगी के मुताबिक 15 दिन पहले खुद को खलीलाबाद निवासी अजय कुमार वर्मा नाम बताकर एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया। कॉल करके 15 किलो चांदी की बिछिया बनाने का ऑर्डर दिया। सुनील ने दूसरे व्यापारियों से कच्चा माल लेकर बिछिया तैयार करनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी अजय ने सुनील को कॉल कर बताया कि उसके पिता को कैंसर हो गया है। वह सुलतानपुर रोड चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में पिता का इलाज करवाने आया है। उसने सुनील को माल समेत दो अप्रैल की दोपहर वहीं बुलाया।अजय ने सुनील से 5.8 किलो नई चांदी की बिछिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.