बुलंदशहर, मार्च 27 -- थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान बुगरासी-बरहाना मार्ग पर सरकारी लाल फ्लैटों के तिराहे से 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान उक्त बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम वसीम कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ बताया। एसओ नरसेना रामकिशोर गौतम ने बताया कि फरवरी माह में भगवानपुर मार्ग पर बुगरासी के सुनार अशोक के साथ लाखों की लूट में वसीम शामिल था। जबकि अन्य लुटेरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उक्त बदमाश पर 25 हज़ार का इनाम रखा हुआ था। बदमाश को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ नरसेना रामकिशोर गौतम, कांस्टेबल रविन्द्र चौधरी, अंकुश, रवि कुमार, अर्जुन व चालक वृतपाल सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...