कानपुर, अप्रैल 3 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज पुलिस का गुरुवार देर रात बदमाशों से आमना-सामना हो गया। लाल इमली के पास मुठभेड़ में पुलिस ने सुनार से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिनको उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात में ज्वेलर्स के ही एक कर्मचारी की साजिश रचने की बात सामने आ रही है। रामू केसरवानी बेकनगंज स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, जैसे ही वह लाल इमली चौराहे के पास पहुंचे। तभी तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और हाथापाई कर नकदी लूटकर फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि चंद मिनट बाद पुलिस को इनपुट मिला कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश घड़ी चौराहे के पास खड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.