सर्राफ से लखनऊ के कारोबारी ने 3.6 किग्रा सोना हड़पा, केस
गोंडा, अगस्त 24 -- गोण्डा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी सर्राफा कारोबारी अभिषेक रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ के बुलियन फर्म बालाजी शक्ति बुलियन्स एण्ड ज्वेलर्स के तीन संचालकों के खिलाफ करोड़ों के सोने के गबन का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने तीन किलो 600 ग्राम सोना हड़पने और कंप्यूटराइज्ड रसीद में कूटरचना करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा लिखने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी अभिषेक रस्तोगी पुत्र अजय कुमार रस्तोगी का आरोप है कि वर्ष 2023 से लखनऊ के विशम्भर मेंशन चौक स्थित बालाजी शक्ति बुलियन्स एण्ड ज्वेलर्स से व्यापारिक लेनदेन था। फर्म का खाता आईसीआईसीआई बैंक निराला नगर लखनऊ में है। इसके संचालक सोनू अग्रवाल, मोनी अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.