सर्राफ लूटकांड में लखनऊ के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 2 -- बेहंदर। थाना कासिमपुर पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सर्राफ से हुई लूट मामले में लखनऊ के दो 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा, कारतूस, मोबाइल, नगदी और बाइक बरामद हुई है। 17 जून को हसनापुर निवासी सर्राफ मो. नसीम घुघेरा चौराहे स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जमुनिया बाग चौराहे से आगे रसूलपुर मार्ग पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका बैग लूट लिया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल था। मामले में थाना कासिमपुर में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.