वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। तेलियाबाग में आनंद मंदिर सिनेमा हाल के पास सर्राफ लूटकांड में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये, बाइक और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को यह खुलासा एसीपी काशी जोन वैभव बांगर और एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने किया। माना जा रहा है कि वारदात के तार मिंट हाउस (नदेसर) के बड़े जुए अड्डे से जुड़े हैं। हालांकि अफसर इस सवाल से कतराते रहे। अफसरों ने बताया कि रविवार देर रात रामनगर बंदरगाह के पास मुठभेड़ में सर्राफ लूटकांड के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। दोनों नवापुरा (कोतवाली) निवासी आकाश सेठ और गोसाईपुर निवासी आशीष मौर्य है। पैर में गोली लगने से आकाश सेठ घायल हो गया। आरोपियों की निशानदेही पर चंदौली क्षेत्र में बसारिकपुर के विजय यादव, शास्त्री नगर के आकाश यादव, लौ...