सर्राफ लूटकांड : घटना स्थल पर पहुंचे एसपी, दिए निर्देश
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार शाम सर्राफ संग हुई लूट की घटना को लेकर एसपी एक्शन मोड पर आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मूतरगंज निवासी सुरेश चंद्र सोनी पुत्र काशी प्रसाद सोनी ने प्रतापगढ़ के हथगवां थाना क्षेत्र के अक्षयबरपुर कुंडा में आभूषण की दुकान खोल रखी है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। सिहोरी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें लूट लिया था। बदमाश 20 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी व 20 ग्राम सोने का आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.