प्रयागराज, फरवरी 24 -- मांडा/भारतगंज, हिन्दुस्तान टीम। मांडा थानाक्षेत्र के चकडीहा ग्राम पंचायत भवन के सामने मंगलवार शाम सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली गई। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीणों को भी असलहा दिखाते हुए दौड़ा लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार तीनों बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल सर्राफ प्रदीप सोनी को एसआरएन अस्पताल भर्ती में कराया। घायल सर्राफ भाजपा नेता रंजीत सोनी का भाई बताया जा रहा है। थानाक्षेत्र के नईबाजार भारतगंज निवासी प्रदीप सोनी की चिलबिला बाजार में ज्वेलरी शॉप है। वह मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। चकडीहा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर प्रदीप को रोक लिया। इसके बाद असलहे से ताबड़तोड़ सिर पर प्रहार कर प्रदीप को लहूलुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.