लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता।महिला ने चौक के सर्राफ पर अश्लीलता और मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता टूटी हुई चेन को वापस करने गई थी। चौक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।चारबाग क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ने चौक स्थित शानू महाकाल ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन खरीदी थी। चेन टूटी होने के कारण पति ने उसे वापस करने की बात की। लेकिन पति किसी काम से बाहर चले गए तो महिला अपने भतीजे के साथ सोमवार शाम चेन वापस करने गई। आरोप है कि दुकानदार और उसके कर्मियों ने पर्स में रखी चेन छीन ली। विरोध करने पर दुकानदार और उसके कर्मियों ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की। आरोपित ने चेन और उसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। विरोध पर भतीजे को दुकान में जबरन बैठा लिया। आरोप है ...