कुशीनगर, फरवरी 20 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी से हुई लूट में पुलिस ने चार लुटेरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूट का करीब 10 लाख रुपये का माल और वारदात में प्रयुक्त कार एवं अवैध असलहा बरामद किया है। लुटेरों में दो बिहार प्रांत के और एक-एक देवरिया जिले और नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के रहने वाले हैं। बीते 14 फरवरी को थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र अंतर्गत सेमरा निवासी भीम वर्मा पुत्र श्रीनिवास वर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह देवतहा बाजार स्थित अपनी अनीश ज्वेलर्स नामक दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने अपनी कार से उसकी बाइक में जान-बूझकर टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद असलहे के दम पर उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषणों से भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.