सर्राफ को नकली चांदी की पायल बेच 1.10 लाख ठगे, गिरफ्तार
कानपुर, मई 30 -- चकेरी। दंपति ने एक सर्राफ को नकली चांदी की पायल बेचकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। जांच करने पर चांदी नकली निकली तो पीड़ित सर्राफ ने पुलिस से शिकायत की। चकेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दंपति को गिरफ्तार किया। आरोपितों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। चकेरी के नेताजी नगर निवासी डालूराम सोनी सर्राफ हैं। उनकी क्षेत्र में विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आरोप है कि करीब एक माह पहले तुलसी नगर, श्याम नगर निवासी हिमांशु गौतम और उसकी पत्नी प्रियंका रावत दुकान पर आए थे। दोनों ने 730 ग्राम की तीन जोड़ी पायल को चांदी की बताकर 1.10 लाख रुपये में बेचा। पीड़ित ने बताया कि बाद में जब पायल की जांच कराई गई तो वह नकली निकली। इसके बाद दोनों फिर से सर्राफ की दुकान पहुंचे तो पीड़ित ने दंपति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दंपति से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.