संभल, जून 2 -- नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ संभल जनपद में हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में छापेमारी की। पुलिस टीम ने सरायतरीन निवासी सर्राफ को हिरासत में लिया और पुलिस उसे अपने साथ नोएडा ले गई। बताया जा रहा है कि नोएडा में हुई चोरी का जेवर चोरों ने इसी सर्राफ की दुकान पर बेचा था। सर्राफ को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य सर्राफ दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हयात नगर कोतवाल संजीव बालियान ने बताया कि नोएडा की सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का जेवर सर्राफ की दुकान पर बेचे जाने के मामले में पुलिस टीम सर्राफ को पकड़ कर ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...