सर्राफ के यहां से महिलाकर्मी ने चुराए गहने, पुलिस कर रही जांच
बरेली, मई 20 -- मढ़ीनाथ में ईशा ज्वैलर्स के यहां गहनें और चांदी के सिक्के आदि चोरी हो गये। मालिक सचेंद्र शर्मा ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मचारी का ही हाथ निकला। सीसीटीवी फुटेज में महिलाकर्मी तिजोरी खोलकर गहने, सिक्के आदि निकाल रही है। सचेंद्र ने जब दबाव बनाया तो उसने अंगूठी लौटा दी। शेष माल नहीं दिया। मामला सुभाषनगर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने महिलाकर्मी को पूछताछ के लिए गुरुवार को थाने बुलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मढ़ीनाथ निवासी सचेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि मढ़ीनाथ सिंचाई विभाग आफिस के पास ईशा ज्वैलर्स के नाम से उनका शोरूम है। उनकी दुकान पर एक महिला कर्मचारी है, जो झाडू पोंछा करती है। 14 मई को वह दुकान से 20 ग्राम सोने की गहनें, 300 ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.