मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- सर्राफ की दुकान से धोखाधडी कर लाखों रुपए की सोने की लौंग चोरी करने वाले तीन आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 19 लौंग बरामद की है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। थाना प्रभारी शहर कोतवाली बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि मोहित वर्मा निवासी जानसठ रोड की दुकान से तीन आरोपियों ने लौंग खरीदने के बहाने धोखाधडी करते हुए दुकान से लौंग का पत्ता चोरी कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने काली नदी पुल के पास से इमरान निवासी मजीदपुरा थाना कोतवाली हापुड, सलीम व गुलजार निवासीगण बहादुरगढ जनपद हापुड को गिरफ्तार किया है। पुलिस...