संभल, फरवरी 17 -- क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की दुकान से ग्राहक बनकर पहुंचे तीन लोगों ने 25 ग्राम सोने के कंगन चोरी कर लिए। कंगन चोरी की जानकारी होने पर सर्राफ ने शोर मचाया तो दो आरोपी मौका पाकर भाग गए जबकि एक को अल्टो कार समेत लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की और सर्राफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी से कंगन भी बरामद किए लिए हैं। असमोली निवासी पवन कुमार की कस्बा स्थित शांति ज्वैलर्स पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे तीन लोग ग्राहक बनकर अल्टो कार से पहुंचे। आरोपियों ने सर्राफ की दुकान पर खरीदारी करने के लिए जेवर देखे। करीब एक घंटे तक वह दुकान पर रहे और जेवर खरीदने का नाटक करते हुए 25 ग्राम वजन के सोने के कंगन जेब में ...