अमरोहा, अप्रैल 28 -- ​सैदनगली में सर्राफ की दुकान पर सोमवार दोपहर बाद ग्राहक बनकर आए युवक और उसकी साथी महिला ने चालाकी से सोने का कुंडल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और कुंडल बरामदगी की मांग की। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के ​मोहल्ला महल निवासी जफर पुत्र ओन मोहम्मद की कस्बे में ज्वैलर्स की दुकान है। जफर का कहना है कि सोमवार दोपहर बाद करीब 2:20 बजे एक युवक जिसने पीली टी-शर्ट पहनी थी, एक बुर्काधारी महिला के साथ दुकान पर आया। दोनों ने गहने खरीदने की बात कही। जफर ने उन्हें सोने के कुंडल दिखाए। इस दौरान युवक ने मौका पाकर एक कुंडल अपनी महिला साथी को थमा दिया। इससे पहले कि दुकानदार कुछ समझ पाता, दोनों शातिर वहां से चकमा देकर फरार हो गए। चोरी गए कुंडल की कीमत 30 हजार से अधिक बताई जा रही ह...