कानपुर, अप्रैल 29 -- कोयलानगर में सर्राफ की दुकान से चांदी के सिक्के और करीब 30 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई। दुकान का जंगला काटकर अंदर घुसे चोर ने पहले वहां रखी बोतल से तीन बार पानी पीया। इसके बाद घूम-घूमकर चोरी की। घटना दुकान के अंदर लगे कैमरे में कैद हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा की कोयलानगर चौकी से करीब पचास मीटर दूरी पर काव्यम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आलोक के अनुसार सोमवार देर रात चोर जंगले की सरिया काटकर अंदर दाखिल हुआ। इसके बाद वह बोतल से पानी पीता है फिर गुल्लक से तीस हजार रुपये और चांदी के पांच सिक्के, बिछिया पार कर ले गया। मंगलवार को जब दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। शातिर ने लॉकर ...