बदायूं, फरवरी 26 -- उझानी, संवाददाता। बीती रात चोरी की नीयत से एक सर्राफ की दुकान की छत काटकर घुसने का प्रयास कर रहे चोर को रंगे हाथों पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है की शहर की पूर्व में हुई चोरियों में भी शामिल हो सकता है। नगर के भदवार गंज निवासी राकेश जिंदल सर्राफा की बाजार में सोने चांदी की दुकान है। बीती रात एक चोर किसी तरह सर्राफ की दुकान की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। यहां उसने सरिया से छत काटने का प्रयास किया। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। जिन्होंने सर्राफ को फोन कर मौके पर बुला लिया। जिससे चोर भागने में सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सर्राफ ने आसपास के लोगों की मदद से चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके पास से दीवार काटने के औजार भी पुलिस ...