गंगापार, मार्च 16 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। एक पखवाड़े पहले पिस्टल दिखाकर दुकान से घर लौट रहे सर्राफा से मारपीट और लूट का वांछित आरोपी एक अवैध देसी पिस्टल मय कारतूस गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेजा।24 फरवरी को भारतगंज कस्बे के रंजीत सोनी ने मांडा थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके भाई प्रदीप सोनी थाना क्षेत्र के चिलबिला बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद करके वापस अपने घर भारतगंज बाइक से लौट रहे थे। चकडीहा गांव के सामने मांडा रोड भारतगंज मार्ग पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश उनके भाई को जमीन पर गिराकर पिस्टल के बट से पीटकर घायल करने के बाद प्रदीप की लाईसेंसी रिवाल्वर, दो सौ ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और एक लाख रुपये का बैग, जिसमें दुकान व लाकर की चाभी भी थी,लूट ले गये । घटना के दूसरे दिन ही घटना का एक आरोपी अंकित गौतम निवासी कटरा, क...