सर्राफा संघ ने एसएसपी से की मुलाकात, सोनारपट्टी में गश्त बढ़ाने की मांग
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अखिल भारतीय सर्राफा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसएसपी कांतेश मिश्रा से मिला। संघ ने व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एक मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को अवगत कराया कि हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया गया है। इससे व्यापारियों के बीच भय का माहौल है। संघ की ओर से मांग की गई कि सोनारपट्टी जैसे व्यस्त और संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। शाम के समय और दुकानों के खुलने-बंद होने के वक्त सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होनी चाहिए।एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि सोनारपट्टी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.