गोंडा, मई 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना के बाद से ही अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कई टीमें अलग-अलग पहलुओं पर बारीकी से काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस अपराधियों के काफी करीब है और जल्द ही इस पूरी घटना का पर्दाफाश कर लूट का सामान बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय नागरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.