बस्ती, अप्रैल 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। स्वर्ण व्यवसाई लूट व गोलीकांड के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं अन्य दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 19 अप्रैल को बभनान के सुभाष नगर वार्ड निवासी समर कसौधन ने थाना छपिया पुलिस को सूचना दी कि वह थानाक्षेत्र के सिसई रानीपुर में बरतन व ज्वेलर्स की दुकान करता है। शाम को ज्वेलर्स का बैग लेकर घर आ रहा था। मसकनवा-बभनान मार्ग पर फूलपुर चौराहे के समीप आइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोका और गोली मारकर भाग गए। पीड़ित के भाई अमर गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसपी गोण्डा ने पुलिस टीम का गठन कर खुलासे के लिए लगाया था। मुखबिर की सूचना पर विवेक वर्मा निवासी ग्राम सिसई रानीपुर ...