फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रस्तोगीगंज निवासी आशीष रस्तोगी ने बताया कि उनकी ज्वैलरी की दुकान है। नौ मार्च की रात करीब वह दुकान में ग्राहक के साथ बैठे थे। ग्राहक के जाने के बाद पवन सोनी तथा उसके बेटे अंकित और शिवम सोनी ने दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया। शटर खोलने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान बंद कर कहीं और जाने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारु हो गए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...