प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज के लोकनाथ इलाके में होली की पूर्व संध्या पर सर्राफा व्यापारियों ने मिल-जुलकर रंगों का त्योहार मनाया। प्रयाग ज्वेलर्स की ओर से आयोजित इस खास होली मिलन समारोह में व्यापारियों का उत्साह देखते ही बनता था। चारों तरफ उड़ते गुलाल और गूंजते होली के गीतों ने माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लगाया और त्योहार की बधाई दी। व्यवसायियों के बीच बढ़ा आपसी भाईचारा इस आयोजन में व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री ऋषभ रस्तोगी, नीरज सिंह और राजेश सिसोदिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही मुकेश बाबू, घनश्याम पाल, मल्लू कपूर और संजय जैसे कई अन्य व्यापारी भी इस उत्सव का हिस्सा बने। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.