सर्राफा व्यवसायी से लूट का प्रयास, अपराधियों ने की फायरिंग
मोतिहारी, जून 9 -- आदापुर,(पू.च) एक संवाददाता। दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला बाजार में मंगलवार देर शाम एक सर्राफा व्यवसायी से हथियारबंद अपराधियों ने लूट का प्रयास किया है। घटना उस समय हुई जब व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त पर 10 हजार रुपए इनाम घोषितघटना का विवरण जानकारी के अनुसार गम्हरिया कला बाजार निवासी सर्राफा व्यवसायी अनुज कुमार दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए उनके हाथ से झोला छीनने का प्रयास किया। हालांकि व्यवसायी ने साहस का परिचय देते हुए झोले को मजबूती से पकड़ लिया, जिसके बाद अपराधियों और व्यवसायी के बीच झड़प होने लगी। व्यवसायी के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.