धनबाद, मार्च 8 -- सर्राफा व्यवसायी संघ की बैठक में चेतन प्रकाश गोयनका को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शनिवार को मटकुरिया में हुई संघ की बैठक में नए उपाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मन व पंकज रस्तोगी, सचिव साकेत भुवानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल बनाए गए हैं। वहीं संरक्षक नरेश अग्रवाल व विशाल रस्तोगी होंगे। संघ अध्यक्ष चेतन गोयनका की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्राफा व्यवसायियों ने व्यवसाय व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। नए सत्र के लिए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी गई। मौके पर दीपक सोनी, दीपक अग्रवाल, त्रिपुरारी वर्णवाल, पवन सोनी, अंचित अग्रवाल, सौरव गोयल, राहुल व्यास, प्रवीण समेत बैंक मोड़, पुराना बाजार के कई सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.