श्रावस्ती, मार्च 18 -- हरिहरपुररानी, संवाददाता। देर शाम दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक सर्राफा व्यावसायी पर बाइक सवार हमलावरों ने हमलाकर दिया। किसी औजार से सिर पर वार कर दिया और सोने चांदी के जेवर छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के भिनगा नगर स्थित टंडवा मोहल्ला निवासी अंकित सोनी पुत्र कैलाश सोनी इसी कोतवाली क्षेत्र के बनघुसरा मोड़ पर सर्राफा की दुकान चलाता है। मंगलवार को देर शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में सिसवा गद्दीपुरवा गांव के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन हमलावरों ने चलती बाइक पर किसी औजार से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर गिर गया और हमलावर उसके पास से सोने व चांदी के आदि छीन कर मौके से फरार हो गए। जबकि अंकित गंभीरर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.