सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस की उठी मांग
बगहा, अगस्त 27 -- बेतिया । ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन एवं कैट बिहार इकाई के तत्वाधान में पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा, शस्त्र अनुज्ञप्ति के साथ-साथ स्वर्ण कला आयोग बनाने की मांग उठी। इसकी जानकारी बेतिया स्वर्ण व्यवसायी संघ के संजीव कुमार उर्फ पप्पू सर्राफ ने दी। इसको लेकर सर्राफा कारोबारियों में उत्साह है। संजीव कुमार पूर्व पप्पू सर्राफ ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर सूरज कुमार,रवि कुमार ,आलोक कुमार, धामू कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.