हरदोई, जून 23 -- बेहन्दर। कासिमपुर थानाक्षेत्र में सर्राफ से हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने छह दिन के अंदर खुलासा कर दिया। स्वॉट, सर्विलांस, एसओजी और कासिमपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के अधगले आभूषण, नकदी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक के साथ अवैध हथियार बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने बताया कि 17 जून की शाम हसनपुर घुघैरा चौराहे पर सराफा दुकान संचालित करने वाले नसीम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जमुनिया चौराहा से रसूलपुर मार्ग पर दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोका। मारपीट कर घायल करने के बाद उनके पास से आभूषण, मोबाइल फोन से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार टीमों का गठन...