नई दिल्ली, जनवरी 29 -- Gold Silver Rate 29 Jan.: शादियों के सीजन से पहले सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। सोना-चांदी पहले के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नए शिखर पर पहुंच गए हैं। वहीं प्लेटिनम ने भी अपनी चमक बिखेरी है। बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट सोना आज 11486 रुपये उछला है। वहीं, चांदी ने 27666 रुपये की छलांग लगाई है। जीएसटी समेत चांदी का भाव अब 397510 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अब जीएसटी समेत 181404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, प्लैटिनम भी 6750 रुपये उछलकर 89990 पर पहुंच चुका है। चांदी केवल 4 कारोबारी दिनों में 8622 रुपये और सोना 24993 रुपये उछला है। इस साल केवल 29 दिनों में 193908 रुपये महंगी हो चुकी है। जबकि, सोने के भाव 38044 रुपये चढ़ा है। आज चांदी का भाव...