अररिया, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शहर का सर्राफा बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार नजर आया। सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद बाजार में उत्साह और चहल-पहल बनी रही। रविवार को ज्वेलरी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे कारोबारियों में भी उत्साह दिखाई दिया। सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, ज्योति मोड़, स्टेशन चौक और पटेल चौक सहित शहर के प्रमुख बाजारों में पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही थी। दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों की ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई थी। बढ़ती कीमतों के कारण इस बार ग्राहकों का रुझान हल्के वजन और किफायती गहनों की ओर अधिक देखने को मिला। यह भी पढ़ें- सर्राफा बाजार में हल्के और नए डिजाइनों के गहनों की बढ़ी मांग ग्राहक...