अमरोहा, फरवरी 23 -- हसनपुर, संवाददाता। सर्राफा दुकानदार से तीन युवकों ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी। दुकानदार का सिर फोड़ दिया। मौके पर भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लठीरा माफी निवासी राजीव पुत्र शीशपाल का कहना है कि उसका भाई देवेंद्र नगर की मेन मार्केट सर्राफा बाजार में दुकान करता है। शनिवार को देवेंद्र दुकान के नजदीक हैंडपंप से पानी भरने जा रहा था कि इस दौरान राजा निवासी मोहल्ला खेवान, मोहित व अमित निवासी अज्ञात ने देवेंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो देवेंद्र संग मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह पिटाई से देवेंद्र का सिर फोड़ दिया। देवेंद्र लहूलुहान हो गया। भीड़ जुटी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.