अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवादशहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में गुरुवार की रात हमलावरों ने लाठी डंडों से गार्ड को पीट दिया। देर रात सड़क पर खड़े युवकों को टोकने पर वारदात को अंजाम दे डाला। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।गूलर रोड निवासी चन्द्रप्रकाश सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनकी ड्यूटी वर्तमान में सर्राफा बाजार में है। रोजाना की तरह गुरुवार की रात वह साथी गार्ड के साथ सर्राफा बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी तीन-चार युवक उन्हें सड़क पर संदिग्ध दिखाई दिए। शक होने पर उन्होंने युवकों को टोक दिया। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल के गार्ड से मारपीट इसी बात पर आरोपी युवक खुन्नस मान बैठे। आरोपियों ने चन्द्रप्रकाश के हाथ में लगे डंडे को छींन लिया और बेरहमी से ...