बदायूं, फरवरी 11 -- कुंवरगांव,संवाददाता। सर्राफा बाजार में लंबे समय से व्याप्त सड़क की समस्या का समाधान होने जा रहा है। पुरानी पुलिस चौकी से रामलीला मैदान तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 75 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस पहल से व्यापारियों और आम जनता को जलभराव और गड्ढों से स्थायी राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने बताया कि नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से नगर में सड़कों और नालियों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्राफा बाजार के इस महत्वपूर्ण मार्ग को मंजूरी दी गई है, जो वर्तमान में बेहद जर्जर स्थिति में है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत के अनुसार, सड़क निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। निर्माण कार्य अगले सप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.