सहारनपुर, जनवरी 23 -- सर्राफा बाजार एसोशिएसन के लिए वरूण गर्ग व राजेश काका सर्वसम्मति से अध्यक्ष व सचिव चुने गये । इनके अलावा अर्पित गोयल व रमेश चंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, नीरज गर्ग व नवाब सह सचिव व नितिन गर्ग कोषाध्यक्ष और शिवम गर्ग अंकेक्षक चुने गये । चुनाव अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए । चुनाव उपरान्त सभा मे बाजार की सुरक्षा और सोना, चांदी के बढते भाव पर विचार-विर्मश किया गया और किसी भी अनजान व्यक्ति से पुराने आभुषण व सोने चांदी न खरीदने की अपील की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...