सर्राफा दुकान में घुस वृद्ध पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला
देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के शिक्षा सभा चौक अवस्थित एक सर्राफा दुकान में रविवार शाम कुछ लोगों ने घुसकर दुकानदार और उसके 80 वर्षीय पिता पर जानलेवा हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने चार लोगों पर रॉड और चाकू से हमला, मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत व नाराजगी है। जानकारी के अनुसार सीडी द्वारी पथ, बिलासी टाउन निवासी इंद्र नारायण केशरी अपने पुत्र सुरेश केशरी के साथ शिक्षा सभा चौक अवस्थित आरएल सर्राफ रोड में आभूषण दुकान चलाते हैं।
घटना का विवरण बताया जाता है कि रविवार शाम करीब सात बजे दोनों पिता-पुत्र रोज की तरह दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान चार लोग दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आए। पीड़ितों ने जिनपर हमले का आरोप लगाया है, उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.