सर्राफा की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने सर्राफा की दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किए गए आठ जोड़ी पायल, 75 बिछिया, सोने की एक अंगूठी, सोने की एक नथ, चोरी का सामान बेचकर मिले 52 सौ रुपये, लोहे का रॉड व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी की पहचान झंगहा के रामपुरा बाजार निवासी हरिशंकर जायसवाल के रूप में हुई। आरोपी ने दो अप्रैल की रात में दुकान में चोरी की थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में तलाश में थी। सामान बरामद कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.